पंजाब से 6 राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP में शामिल हो गए। अब सिर्फ पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ही बच गए। उनका कहना है कि ऑफर तो मुझे भी मिला लेकिन मैंने सिरे से नकार दिया। वह AAP को करप्ट बता पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्‌ढा पर खूब भड़के। सीचेवाल ने पूछा कि राघव चड्‌ढा बताएं कि चंडीगढ़ की 50 नंबर कोठी में क्या-क्या हुआ? वहां पर कितना भ्रष्टाचार हुआ? सीचेवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि सभी IAS अफसरों का मुंह इसी कोठी की तरफ होता था। अफसरों की ट्रांसफर की पावर चड्‌ढा के हाथ में थी और अपॉइंटमेंट की जिम्मेदारी संदीप पाठक के पास थी। जब ये पार्टी में थे और पंजाब में मजे क