काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। काशी में यह उनका अब तक का सबसे लंबा रोड शो होगा। प्रधानमंत्री बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से रोड शो की शुरुआत कर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर काशी के प्रमुख चौराहों को सजाया गया है। चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद और गुलाब की वर्षा के साथ उनका स्वागत करेंगे। भाजपा के मंत्री और विधायक पांच स्थानों पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। मोदी रोड शो के दौरान बंगाली स