देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। यूपी का बांदा मंगलवार को भी सबसे दर्म शहर रहा। यहां 45.6°C पारा दर्ज हुआ। इसके अलावा ओडिशा के झारसुगड़ा में 45.3°C, महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती में 45.2°C तापमान रहा। IMD के मुताबिक, बुधवार से यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में हीटवेव से राहत की उम्मीद है। यूपी के 58 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। बिहार में 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। बिहार में 1 मई से फिर से तापमान बढ़ेगा। कई जिलों में लू चल सकती है। हरियाण