पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।’ आज मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने ₹4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। पीएम की फुटबॉल खेलते हुए तीन तस्वीरें… PM ने पहले दिन रोड शो किया था मोदी सोमवार शाम को सिक्किम पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उन्होंने रोड शो किया। 16 मई