दक्षिण सूडान में सोमवार सुबह एक छोटा यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी 14 लोगों की मौत हो गई।नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, विमान ने यई शहर से सुबह 9:15 बजे उड़ान भरी थी और राजधानी जुबा जा रहा था। उड़ान के करीब 30 मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान जुबा से करीब 20 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त मिला। हादसे के बाद जांच और राहत टीम मौके पर भेजी गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक खराब मौसम और कम दृश्यता हादसे की वजह हो सकती है। विमान में सवार लोगों में 12 दक्षिण सूडान के नागरिक और 2 केन्या के नागरिक थे। दुर्घटनाग्रस्त वि