चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर को एक महीने में दान में मिली राशि ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक महीने (18 मार्च से 16 अप्रैल तक) में कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए चढ़ावे की राशि प्राप्त हुई। एडीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने बताया- 16 अप्रैल को चतुर्दशी के दिन भंडार खोला गया था। इसके बाद सात राउंड में गिनती की गई। इस दौरान मंदिर के भंडार से कुल 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए प्राप्त हुए। भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए मिले। इनके अलावा करीब 1 करोड़ रुपए कीमत का सोना और करीब 2 करोड़ रुपए की चांदी की भेंट भी चढ़ावे में आई है। प्रभा गौतम ने बताया- इस महीन