गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बंगाल के आरामबाग में चुनावी रैली में कहा कि मैं दीदी (ममता बनर्जी) के गुंडों को चेतावनी देता हूं कि वे 29 तारीख को अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर वोटिंग के दिन आरामबाग के लोगों को परेशान किया गया, तो 5 तारीख के बाद उन्हें उल्टा लटका कर सबक सिखाने का काम करेंगे। इधर, कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आतंकवादी बयान पर चुनाव आयोग को जवाब दिया है। पार्टी ने कहा कि इस मामले में न तो मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) का उल्लंघन हुआ है और न ही किसी कानून का। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग का नोटिस दुर्भावना से प्रेरित है। इसे बिना सही जांच के जार