मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जुलवानिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के भाई समेत 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी युवक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म होने पर ये युवक दूसरी कार से डीजल लेने जुलवानिया की ओर गए थे। वापसी के दौरान खरगोन की ओर से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी टीयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टैंकर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की
MP में टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत:दूल्हे के भाई की भी गई जान, एक घंटे फंसे रहे युवकों के शव; बारात से लौटते समय हादसा
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जुलवानिया टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी कार को सामने से टक्…
