पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 23% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 208 उम्मीदवार BJP से हैं। वहीं, 192 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का केस है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने चुनाव लड़ रहे कुल 2920 उम्मीदवारों के एफिडेविट का एनालिसिस किया है। इनमें 630 उम्मीदवार करोड़पति हैं, यानी हर 5 में से 1 उम्मीदवार करोड़पति है। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब ₹1.28 करोड़ है। सबसे ज्यादा करीब 72% उम्मीदवार TMC के करोड़पति हैं, जबकि BJP में यह आंकड़ा करीब 49% है। एजुकेशन की बात करे तो 48% उम्मीद वार 5वीं से 12वीं तक पढ़े हैं, जबकि 47% उम्मीदवार ग