नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी कानून की नोटिफिकेशन जारी होने से जुड़ी रही। इस कानून में उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ पुलिस ने नई SOP भी जारी कर दी है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब में बेअदबी कानून का नोटिफिकेशन जारी पंजाब सरकार ने बेअदबी को लेकर बनाए गए कानून की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले इस मामले की जांच के लिए