अजमेर से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने खीरे की खेती के लिए NHB से मिली 99.60 लाख रुपये की सब्सिडी पर उठे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आवेदन 2018 में किया था, परियोजना पूरी तरह नियमों के तहत स्वीकृत हुई।