केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है। यह 2004-13 के दौरान हर साल औसतन चार प्रत्यर्पण की तुलना में 10 गुना अधिक है। साथ ही भगोड़ों की ₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की गई। सरकार के मुताबिक, 2019 से जुलाई 2026 तक वापस लाए गए 274 भगोड़ों में 9 आर्थिक अपराध, 17 आतंकवाद, 42 संगठित अपराध, 62 हत्या, लूट और हिंसक अपराध, 53 यौन अपराध और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध, 16 मादक पदार्थों की स्मगलिंग, 12 नकली करंसी की तस्करी, 18 मानव तस्करी और 45 अन्य मामलों में वांछित थे। सरकार ने बताया कि हाल के वर्षों में इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की संख्या भी बढ़ी है।
7 साल में 274 भगोड़े भारत लाए:सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण, ₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है। यह 2004-13 के दौरान हर साल औसतन चार प्रत्यर्पण की …
