मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे 3 बार पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पति-पत्नी और 8 साल बच्चा भी शामिल है। हादसा मटकुली-पिपरिया मार्ग पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नर्मदापुरम के बंजारा ड्रीम निवासी प्रदीप धुर्वे (48), पत्नी ज्योति धुर्वे, बेटा अक्षत धुर्वे (8), समनापुर निवासी पंचम ठाकुर (55) और झिरपा करेर निवासी कुलदीप ठाकुर (40) शामिल हैं। तामिया से होशंगाबाद जा रहे थे। वहीं घायलों में समनापुर निवासी आकाश धुर्वे (25) और शरद उइके (21) शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही