मोदीनगर से सटे बुदाना गांव में बुधवार रात संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय निखिल नेहरा ने 150 करोड़ की संपत्ति के लिए मां के सामने ही पिता हरिओम नेहरा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।