चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मंदिर में रावल ने प्रवेश किया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। अनुमान है कि पहले दिन – 4°C तापमान के बीच करीब 7 हजार लोग दर्शन करेंगे। कपाट खुलने के बाद अंदर पूजाएं शुरू हो गई हैं। यहां सबसे पहले बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जा रहे हैं। कुछ ही देर बाद भगवान बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटाया जाएगा। मान्यता के अनुसार कंबल की स्थिति बताती है कि ये पूरा साल क