देश के बड़े हिस्से में जुलाई में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी है। साल 2015 और 2021 के बाद 11 साल में यह तीसरा मौका है। मौसम विभाग के मुताबिक 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश जारी रहेगी। मध्य प्रदेश में पहली बार जुलाई में मानसूनी सीजन में कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी (9.5) बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 250.1 मिमी से 3% कम है। वहीं उत्तर प्रदेश में 1 जून से 13 जुलाई के बीच 161.6 MM बारिश हुई, जो कि औसतन 199.7 MM से 19% कम है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कही