हिमाचल प्रदेश के HRTC ड्राइवर-कंडक्टर अब हड़ताल पर नहीं जाएंगे। HRTC कर्मचारियों की आज शाम के वक्त सचिवालय शिमला में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) परिवहन के साथ सवा दो घंटे चली मीटिंग में सहमति बनने के बाद हड़ताल स्थगित की गई। ACS परिवहन आरडी नजीम ने कर्मचारियों की अधिकांश मांगें पूरी करने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने आज रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। मीटिंग के बाद ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि ACS ने 12 महीने का 23 करोड़ का नाइट ओवर टाइम एक सप्ताह में देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि एक वर्दी के 1.50 करोड़, 4-9-14 टाइम स्केल की बहाली, वेतन विसंगति को