हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मंगलवार रात और आज सुबह भारी बारिश हुई। शिमला के ओल्ड बैरियर क्षेत्र में बारिश के बाद एक पेड़ जड़ से उखड़कर मकान की छत पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कुफरी में सबसे ज्यादा 74.2 मिमी और शिमला में 66.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए गुरुवार सुबह 9 बजे तक चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और कुल्लू जिलों में जलभराव तथा फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं मुख्य सचिव केके पंत ने आज सभी डीसी को मानसून के दौरान हाई अलर्ट पर रहने क
हिमाचल में DC को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश:शिमला में मकान पर गिरा पेड़, सुबह 9 बजे तक फ्लैश-फ्लड की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मंगलवार रात और आज सुबह भारी बारिश हुई। शिमला के ओल्ड बैरियर क्षेत्र में बारिश के बाद एक पेड़ जड़ से उखड़कर मकान की छत पर गिर गय…
