हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल स्पीति में आज (सोमवार को) दोपहर बाद चार जगह बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई। चंबा के उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने के बाद नालों में अचानक बाढ़ आ गई। उदीन नाले अचानक वाटर लेवल बढ़ने से 11 श्रमिक फंस गए। जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। चंबा के ही होली क्षेत्र में फ्लैश फ्लड के बाद कलाह नाले के किनारे काम कर रहे तीन मजदूर फंस गए। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत और नाले का वाटर लेवल कम होने के बाद तीनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं लाहौल-स्पीति में खांगसर और शूगू गांव के पास बादल फटने से नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इससे स्थानीय लोगों