हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों के बाद भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने 10 और 11 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 7 से 9 अगस्त तक कुछ जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। बीती रात भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे ब्यास नदी का वाटर लेवल बढ़ रहा है और जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिली। चंडीगढ़-मनाली, मंडी-पठानकोट हाईवे समेत 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। हालांकि, सुबह 10 बजे तक चंडीगढ़-मनाली और मंडी-पठानकोट को बहाल कर दिया है। राज्य में खराब मौसम को देखते हुए किन्नर कैलाश यात्रा को भी रोक दिया गया है। यात्रा पर जाने के लि