हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात भारी बारिश हुई। चंबा के जोत में सबसे अधिक 137.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर के नैनादेवी में 118 मिमी और शिमला में 58.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। चंबा में बारिश के बाद सरोल मोहल्ले में फ्लैश फ्लड आ गया। आधी रात को लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। बारिश के साथ आए मलबे ने कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। एक मकान की पूरी मंजिल मलबे में दब गई। सरोल मोहल्ले में करीब 10 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा, जबकि कुछ गाड़ियां फ्लैश फ्लड में बह गईं। शिमला के सर्कुलर रोड पर भी कांग्रेस ऑफिस के बाहर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इससे कुछ देर