हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात भारी बारिश हुई। चंबा के जोत में सबसे अधिक 137.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर के नैनादेवी में 118 मिमी और शिमला में 58.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। चंबा में बारिश के बाद सरोल मोहल्ले में फ्लैश फ्लड आ गया। मूसलाधार बारिश के बाद चंबा और आसपास के क्षेत्रों में तीन नालों में आई बाढ़ ने तड़ोली, सुल्तानपुर, ओबड़ी, भरियाठ और घोल्टी क्षेत्रों में तबाही मचाई। बाढ़ से इन क्षेत्रों में 64 मकानों के अलावा आठ दुकानें और एक गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया। घरों-दुकानों में पानी और मलबा घुस गया, जिससे कई परिवारों को रातोंरात घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ल