हिमाचल के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। राज्य के लोगों ने चार दिन से बारिश से राहत की सांस ली है। मगर यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। कल दोपहर बाद से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को कई भागों बहुत भारी बारिश होगी। इसे देखते हुए मध्यम व निचले इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों के दौरान निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) आने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई