हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 16 अप्रैल से फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले 3 दिन नजर आएगा। 16 अप्रैल को अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि 17 अप्रैल को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 18 और 19 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव होगा। इस दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 17 से 19 अप्रैल तक आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक- आज और कल पूरे प्रदेश में