हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद फिर से मौसम बदला है। बीती रात (10 मई) को कई भागों में तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तूफान ने कहर बरपाया है। कुल्लू के बंजार क्षेत्र में 5 रिहायशी घरों के साथ 7 से अधिक गौशालाओं की छत्ते उड़ गई। कांगड़ा और शिमला में भी कई जगह तूफान से पेड़ व बिजली के खंबे गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार- बीती रात में गुलेड़ में 41.2 मिलीमीटर, पंडोह में 41 मिमी और कांगड़ा में 32.4 मिमी बारिश हुई। कांगड़ा में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने के कारण 5 घंटे तक बिजली गुल रही। शिमला, मंडी, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू जिले में भी रात में बारिश हुई है। शिमला के रामपुर की गानवी खड्ड का तेज बार