राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हिमाचल कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। इसके बाद राम मंदिर जाकर भजन-कीर्तन और भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। शिमला में भी कांग्रेस ने राजीव भवन से लोअर बाजार होते हुए राम मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस ‘चंदा चोर हो बर्बाद, चंदा चोर नहीं चलेंगे, इन संघियों का देखो धंधा, राम नाम पर खा गए चंदा’ जैसे नारे लगाए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।