हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 29 मई से 5 जून के बीच 14.8 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 20.6 मिमी बादल बरस चुके हैं। अगले एक सप्ताह तक भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। IMD ने आज भी चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान कुछेक भागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। सात से 10 जून तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं है। इस दौरान कुछेक भागों में हल्की बारिश हो सकती है। 11 जून को वेस्टर्