हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- राज्य में अगले पांच दिन बारिश जारी रहेगी। कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आज भारी ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह, चंबा और कांगड़ा जिला में बारिश, आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 48 घंटे के दौरान हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। 20 और 21 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा।