हिमाचल प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहा। इससे मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। ऊना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिलेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय प्रचंड गर्मी लोगों को परेशान करेगी और धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे वहां भी गर्मी का असर बढ़ेगा। इसी तरह, अधिक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों मे