बर्फ और पहाड़ों के बीच छुटि्टयां एंजॉय करने हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं तो पहले वहां की स्थिति जान लीजिए। यहां के ज्यादातर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पैक हो चुके हैं। होटलों में 90% तक बुकिंग है। शिमला, नारकंडा, कुफरी, मनाली, कसौली और अटल टनल रोहतांग में ज्यादा भीड़ है। शिमला में तो 5 जून तक करीब 4 लाख गाड़ियां आ चुकी हैं। मनाली में भी रोजाना 3200 गाड़ियां पहुंच रही हैं। ऐसे में हिमाचल जाने से पहले सबके मन में सवाल है कि यहां ट्रैफिक के हालात क्या हैं, जाम तो नहीं लग रहा, पार्किंग मिलेगी या नहीं, होटलों में बुकिंग कैसे कराएं, सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं?, ये सब जानिए दैनिक भास्कर की इस ट्रैवल गाइड र