हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज हीटवेव महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार- कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू के भुंतर में दोपहर के वक्त हीटवेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना का अधिकतम तापमान आज नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। ऊना का आज तक का अप्रैल महीने का रिकॉर्ड टेंपरेचर 30 अप्रैल 2022 को 43.2 डिग्री सेल्सियस है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। कांगड़ा का पारा भी 8 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 37.2 डिग्री, सुंदरनगर का 36, डिग्री, मंडी का 36.2 डिग्री और बरठी का पारा 35.7 डि