हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज (मंगलवार को) हीटवेव महसूस की गई। कांगड़ा, कुल्लू और सोलन जिला के निचले इलाकों में दोपहर के वक्त हीटवेव के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। मौमस विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर किन्नौर जिला में भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने 20 और 21 मई के लिए भी कांगड़ा और सोलन जिला के कुछेक भागों में हीटवेव का अलर्ट दिया गया है। राज्य में तीन दिन की तेज धूप के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। बीते 24 घंटे के दौरान 11 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक हो गया है। इससे दिन के वक्त मैदानी इलाकों में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश म