हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। ऊना का तापमान आज का सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा के साथ 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना में आज तक का अप्रैल का रिकॉर्ड टैम्परेटर 30-04-2022 को 43.2 डिग्री है। वहीं कांगड़ा का तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 36.4 डिग्री, धर्मशाला का 5.1 डिग्री के उछाल के साथ 33.0 और कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.2 डिग्री ज्यादा के साथ 33.4 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों के साथ साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में तपने लगे है। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.7 डि