ऊना जिले के मलांगड़ मियां गांव निवासी सेना के हवलदार विशम्बर सिंह की पार्थिव देह देहरादून से उनके पैतृक गांव पहुंच गई है। पार्थिव देह घर पहुंचते ही माता शीला देवी और पत्नी सोनिया देवी ताबूत से लिपट गई। विशम्बर के माता-पिता, पत्नी और दोनों बेटों का रो-रोक बुरा हाल है। विशम्बर सिंह की पार्थिव देह को अभी घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। उनका कुछ बाद गांव के ही श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरा क्षेत्र विशम्बर सिंह अमर रहे के नारों से गूंज रहा है। विशम्बर ने 18 साल तक देश सेवा क