हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज हीटवेव महसूस की गई। इससे दिन के वक्त लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा के साथ 43.2 डिग्री पहुंच गया है। राज्य के 11 शहरों का तापमान 35 डिग्री या इससे अधिक हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- आज रात से गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर आगले छह दिन तक रहेगा। खासकर 11 से 13 जून तक राज्य के अधिकांश भागों में तेज बारिश होगी। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में कल और परसों भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। लाहौल स्पीति और किन