हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती रात ताजा बर्फबारी और अन्य भागों में बारिश हुई। शिमला समेत कई जगह तेज तूफान भी चला। भरमौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों ने फिर से बर्फ गिरी। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं चंबा के भरमौर में बीती शाम को तेज बारिश के बाद रजेरा के गढ़ नाला में बाढ़ आ गई। इसमें 20 भेड़-बकरियां बह गई। इससे पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। राज्य के अलग अलग भागों में पेड़ गिरने, मलबे में गाड़ियां दबने की घटनाएं भी पेश आई। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान क
हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:भरमौर में 20 भेड़-बकरियां नाले में बही, आज भारी ओलावृष्टि का अलर्ट; 17 जून तक बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती रात ताजा बर्फबारी और अन्य भागों में बारिश हुई। शिमला समेत कई जगह तेज तूफान भी चला। भरमौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटिय…
