गुजरात के सोमनाथ में आज मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे। जहां पहली बार मंदिर के अभिषेक की रस्म होगी। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक करेंगे। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश के जल से मंदिर का अभिषेक होगा। पीएम देर रात ही जामनगर पहुंच गए थे। अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो करेगी। चेतक हेलिकॉप्ट