इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो मंगलवार शाम को जेल से रिहा हो गई। उसकी रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है। गोविंद ने कहा- अगर मैं कुछ कहूंगा तो क्या आप मेरी बातों पर विश्वास करेंगे? हमारे पिताजी शिलॉन्ग से निकल चुके हैं और इंदौर आ रहे हैं। कोर्ट ने कहा था कि सोनम की रिहाई के वक्त घर का कोई सदस्य मौजूद होना चाहिए। जिस दिन जमानत मिली, उ