शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सुखबीर शुक्रवार सुबह ही दिल्ली पहुंचे और पार्लियामेंट हाउस में मोदी से मिले। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव में तकरीबन चार-पांच महीने का टाइम बचा है। ऐसे में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही अकाली दल और BJP के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चा भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात के बाद अब गठबंधन फाइनल हो सकता है। इधर, मोदी-सुखबीर की मुलाकात पर आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने त