पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर मामले में पुलिस आरोपी और सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को बुधवार को फिर लोहगढ़ किला ले गई। दरअसल, 18 जून को हत्या के दिन पुलिस को CCTV फुटेज मिला था। इसमें एक शख्स हुडी में जाता दिखा। पुलिस को अंदेशा है कि यह सिया का प्रेमी चेतन है। आज सुबह चेतन को किले पर चलाकर देखा गया। उसकी हुडी पहनने की स्टाइल और बॉडी लैंग्वेंज रिकॉर्ड की गई। अब इसका फुटेज से मिलान किया जाएगा। इससे पहले सिया-केतन को यहां लाकर धक्का देने का सीन रीक्रिएट किया गया था। उधर, सिया-चेतन की प्री-वेडिंग के एक फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूरा परिवार ‘बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कह