पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को साजिश से जुड़े कई सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल मैप पर लोहगढ़ किले की पगडंडियों, खतरनाक जगहों और खाइयों की जानकारी जुटाई। दोनों ने गूगल पर 'डेथ पॉइंट' और 'जहर देकर कैसे मारें, ताकि पुलिस को शक न हो' जैसी सवाल भी गूगल पर सर्च किया था। दोनों ने पहले से यह भी तय कर लिया था कि पूछताछ के दौरान क्या जवाब देना है। कौन-कौन से व्हाट्सएप मैसेज डिलीट करने हैं। मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड से भी साजिश की पुष्टि हुई है। चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मर्डर के दिन अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था।
सिया और केतन ने गूगल पर ‘डेथ पॉइंट’ खोजा:लोहगढ़ किले पर पहले रिहर्सल की; पुलिस पूछताछ के जवाब भी तैयार किए थे
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को साजिश से जुड़े कई सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने गूगल मैप पर लोहगढ़ कि…
