बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का आज दूसरा और अंतिम चरण है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई है। राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 500 सेंटर्स पर करीब 5.52 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे इधर, परीक्षा से पहले मंगलवार को अभ्यर्थियों ने कई ट्रेनों पर कब्जा जमा लिया, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के एसी कोच में परीक्षार्थी घुस गए। ट्रेन का एसी फेल होने पर कोच बी-4 में सवार छात्रों ने दो शीशे तोड़ डाले। बाथरूम का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। राजेंद्रनगर स्टेशन पर भी एक शीशा जबरन निकाला गया। वहीं भ