बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का आज दूसरा और अंतिम चरण है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री के बाद गेट बंद कर दिए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 500 सेंटर्स पर करीब 5.52 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इधर, परीक्षा से पहले मंगलवार को अभ्यर्थियों ने कई ट्रेनों पर कब्जा जमा लिया, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के एसी कोच में परीक्षार्थी घुस गए। ट्रेन का एसी फेल होने पर कोच बी-4 में सवार छात्रों ने दो शीशे तोड़ डा