ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस यानी TMC पार्टी में 7 दिन के अंदर दो बार संगठनात्मक बदलाव किए। सांसद सायोनी घोष को पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह युवा नेता अण्रब बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही ममता ने सांसद माला रॉय को महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से हटा दिया। माला रॉय की जगह नादिया जिले के कालिगंज से टीएमसी विधायक अलीफा अहमद को अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल 3 जून को 58 विधायकों के अलग गुट बनाने के बाद ममता ने पार्टी की सभी कमेटियां भंग कर दी थीं। 5 जून को उन्होंने मीटिंग करके वफादार मानी जाने वालीं सायोनी और माला को नई जिम्मेदारी सौं