सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज उनकी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। 32 नए मंत्री गांधी मैदान में आयोजित इस मेगा इवेंट में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे। JDU और BJP कोटे के विधायकों को मंत्री बनने के लिए फोन जाने लगे हैं। जदयू से निशांत कुमार, भगवान सिंह, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता, शीला मंडल, दामोदर रावत, श्रवण कुमार को फोन आ चुका है। इधर, बीजे