अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने आज (मंगलवार को) शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। सत्याग्रह का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं, जिससे उनकी