महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शादी के महज 48 दिन बाद 26 साल विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली। विशाखा पुणे की रहने वाली थी। ठाणे जिले के अंबरनाथ में रहने वाले डॉक्टर नितिन तिलकर से 30 अप्रैल को उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। नितिन BHMS डॉक्टर है और उल्हासनगर में प्रैक्टिस करता है। पुलिस ने नितिन, उसकी मां छाया और भाई को गिरफ्तार किया है। तीनों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के मुताबिक, नितिन विशाखा पर शक करता था। उसने विशाखा पर नजर रखने के लिए घर के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगवा रखे थे। नितिन ने विशाखा के किसी से बात करने पर रोक लगा दी थी। किसी से