मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 30 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी 5 लोग लापता हैं। रविवार को तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आर्मी समेत 250 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। जांच का दायरा 14 से बढ़ाकर 20 किमी. कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार को एक शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद किया गया। बेटे की लाश देखकर बुजुर्ग पिता फफक पड़े। युवक की 6 महीने पहले सगाई हुई थी। 12 सितंबर को शादी होनी थी। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। हादसे के 6 घंटे बाद यानी शुक्रवार रा