NDA सांसद मंगलवार को संसद की ओर मार्च करेंगे। यह मार्च 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में लगातार हंगामे और रुकावट के बीच किया जाएगा। NDA सांसद हाथों में पोस्टर लेकर चलेंगे, जिनमें आरोप लगाया जाएगा कि अमित शाह चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष संसद में बहस से भाग रहा है। NDA सांसद झारखंड में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठा सकते हैं। दूसरी तरफ विपक्षी दलों के सांसद शाह के बयान और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका