बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बिहार के बांकीपुर में रुझान आना बाकी है। दतिया में पहले राउंड की गिनती में भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3532 वोट और आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार 909 वोटों से आगे चल रहे हैं। गुजरात के मंजलपुर में पहले राउंड के बाद भाजपा के सतीश पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी पर 1640 वोटों की बढ़त बना ली है। बांक